डीसी व एसपी ने किया अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण
दुमका, मई 12 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी (बंगाल सीमा) के अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वाहनों की सघन जांच करने एवं चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से स्थापित इन चेकपोस्टों का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीमा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग को और अधिक सख्त करने तथा सभी आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के बैठने को लेकर समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे। उन्होंने बताया कि वाहनों के रिकॉर्ड संधारण हेतु क्यूआर कोड आधारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.