धनबाद, जुलाई 24 -- धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड स्थित सोनारडीह हॉल्ट के पूर्व केबिन के समीप मंगलवार को हुए भू-धंसान की जांच के लिए गुरुवार को रेलवे के कोल माइंस विभाग की तीन सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने धंसान स्थल का जायजा लिया, तस्वीरें लीं और दूरबीन लेंस की मदद से रेलवे ट्रैक तथा जमीन की लेवलिंग की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि अग्नि प्रभावित और भू-धंसान वाले संवेदनशील क्षेत्रों में जमीन व ट्रैक की नियमित लेवलिंग की जांच की जाती है। रेलवे के आईडब्ल्यू गौरीशंकर शर्मा ने जानकारी दी कि ट्रैक के मिडिल प्वाइंट से लगभग चार मीटर दूर बने धंसान स्थल को पत्थर व मिट्टी से भर दिया गया है। इसके ऊपर बालू से भरी बोरियां रखी जा रही हैं ताकि सुरक्षा के लिहाज से जमीन दोबारा न धंसे। साथ ही पूरे इलाके में ट्रैक की पेट्रोलिंग भी तेज कर दी ग...