कन्नौज, अप्रैल 18 -- तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में आबकारी अधिकारी व डीसी मनरेगा समेत पांच अफसरों के गैरहाजिर मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने की चेतावनी दी। 186 फरियादियों ने अफसरों के समक्ष शिकायतें रखी। जिनमें से 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने की है। डीएम ने मौजूद अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस की शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से जांच कर निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.