डीसी मनरेगा ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों का किया निरीक्षण
लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- कस्ता, संवाददाता। प्रशासन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए कमर कसे हुए है। सरकारी योजनाओ, जैसे फसलों की बिक्री,खाद सब्सिडी,फसल बीमा और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के उद्देश्य से शासन इस कार्य पर विशेष जोर दिए है। यह रजिस्ट्री किसानों को एक 11 अंकों की विशिष्ट फार्मर आईडी प्रदान करती है। सभी किसानों को 1 अप्रैल 2026 से पहले फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। यदि किसान ऐसा नहीं करता है तो पीएम-किसान सम्मान निधि की अगली किस्तें नहीं मिल पाएगी।कस्ता पंचायत भवन में पंचायत सचिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा की देखरेख में फार्मर रजिस्ट्री का काम चल रहा है। मंगलवार को डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों का जायजा लिया, व जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है जल्द से जल्द कराए जाने के पंचायत सचिव को आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.