गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। विकास भवन स्थित डीसी मनरेगा कार्यालय में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट में तकनीकी खराबी आने से एसी में आग लगी, जिससे वह पूरी तरह जल गई। आग की चपेट में आकर पास में रखी एक कुर्सी भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे सफाईकर्मी ने कमरे में धुआं और जले होने के निशान देखे और तत्काल नाजिर सहाबुद्दीन को सूचना दी। इसके बाद अन्य कर्मचारी और डीसी मनरेगा मौके पर पहुंचे। तब तक आग बुझ चुकी थी, लेकिन धुएं के कारण पूरा कमरा काला पड़ गया था। इस संबंध में डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में आग लगी थी। रात में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं ...