बोकारो, मार्च 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल प्रबंधन की ओर से कृतज्ञता पार्क के लिए चिन्हित भूमि का मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया। यह पार्क बीएस सिटी के सेक्टर 11 में विकसित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण में योगदान देने वाले विस्थापितों के इतिहास और उनके योगदान को सम्मानपूर्वक प्रदर्शित करना है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया कि पार्क का विकास इस प्रकार किया जाए कि देश-विदेश तथा राज्य के अन्य हिस्सों से आने वाले लोग यहां आकर विस्थापितों के इतिहास और बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित हो सकें। उन्होंने चिन्हित भूमि में मिट्टी की भड़ाई कर सड़क तक लेवलिंग करने का निर्देश दिया। बीएसएल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कृतज्ञता पार्क का उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.