बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- बिहारशरीफ। योजना क्रियान्वयन के लिए दिये गये रुपये में से तीन करोड़ से अधिक का हिसाब न देने वाले 18 डीईओ से अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने शोकॉज पूछा है। मंगलवार को योजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया गया कि मई 2019 से 31 अगस्त 2024 तक 236.86 करोड़ और एक सितंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक के 285.66 करोड़ का उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं भेजा गया है। इसके कारण नालंदा के आनंद विजय के अलावा पटना, गया, पश्चिम चंपारण, नवादा, पूर्वी चंपारण, वैशाली, खगड़िया, भोजपुर, औरंगाबाद, कटिहार, कैमूर, दरभंगा, शिवहर, मुजफ्फरपुर, जमुई व गोपालगंज के डीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। (आशुतोष)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...