मुंगेर, जून 17 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में नशा मुक्ति को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रखंड कर्मी एवं अंचल कर्मी ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने की। शपथ ग्रहण से पहले बीडीओ प्रियंका कुमारी ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य मादक पदार्थ न सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ते हैं। नशे के कारण आर्थिक तंगी, घरेलू हिंसा और अपराध बढ़ते हैं। बीडीओ ने सभी कर्मियों से अपील की कि वे न सिर्फ खुद नशे से दूर रहें, बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नशा मु...