डीसी पैनल बिजली चोरी मामले में दो व्यक्ति पर प्राथमिकी एवं जुर्माना
मुंगेर, मई 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मंदिर टोला दरियापुर गांव में बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी मामले में दो व्यक्ति पर हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हवेली खड़गपुर के सहायक विद्युत अभियंता शशिकांत ने बताया कि बिजली चोरी मामले में थाना क्षेत्र के मंदिर टोला दरियापुर गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा का पुत्र भोला प्रसाद वर्मा तथा भोला प्रसाद वर्मा का पुत्र नंदलाल वर्मा पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वही इस मामले में भोला प्रसाद वर्मा पर 91173 रुपए तथा नंदलाल प्रसाद वर्मा पर 79958 रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। यह भी पढ़ें- डीसी पैनल बिजली चोरी मामले में दो व्यक्ति पर प्राथमिकी एवं जुर्माना यह भी पढ़ें- बर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.