डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया बिरसा कृषि जागरूकता रथ को रवाना
सिमडेगा, जून 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने शनिवार को बिरसा कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बताया गया कि डिजिटल कृषि रथ अगले 15 दिनों तक निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा। इस दौरान निर्धारित स्थलों पर किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जहां किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञों द्वारा दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती, प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, वैकल्पिक कृषि, समेकित कृषि प्रणाली तथा हाई वैल्यू एग्रीकल्चर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- डिजिटल कृषि रथ पंचायतों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.