डीसी ने स्कूली बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता आंकी
लोहरदगा, जून 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने गुरूवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय, किस्को का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा छह में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनसे पढ़ाई-लिखाई, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने विद्यालय की पाकशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन के निर्धारित मेनू, भोजन की गुणवत्ता एवं पाकशाला में कार्यरत कर्मियों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन, खिचड़ी एवं सब्जी उपलब्ध कराएं तथा पाकशाला एवं विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. यह भी पढ़ें- राजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.