बोकारो, अगस्त 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को लोक संवाद में सेक्टर 1सी निवासी सोनू मिश्रा ने रांची में आयोजित होने वाले 70वें नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 में कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छा उपायुक्त के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित कर सोनू मिश्रा का आवश्यक प्रपत्र भरवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 45 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निष्पादन करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, डीपीएलआर, आपूर्ति, कल्याण एवं विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई हुई। मौके प...