लातेहार, जनवरी 6 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन मंगलवार को किया गया। डीसी ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। मनिका की विशुनबांध ग्राम निवासी रेहाना बीबी ने डीसी के समक्ष आवेदन देकर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की। जन शिकायत निवारण में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता के संबंध में, बिजली योजना लोन अप्रूव नहीं करने के संबंध में, झारखंड राज्य ग्रामिन बैंक सासंग द्वारा फिक्स डिपाजीट का भुगतान करने से मना करने के संबंधी जुड़े आवेदन आये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.