लातेहार, जनवरी 16 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शुक्रवारीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, अबुआ आवास का दूसरा किस्त की राशि का भुगतान करने के संबंध में, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने संबधित जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.