गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला, संवाददाता। जिले में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित योजनाओं को प्रभावी और धरातल पर उतारने के लिए सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों व हिंडाल्को द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए गए। डीसी ने स्पष्ट कहा कि सीएसआर योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जरूरतमंद मरीजों के बीच टीबी किट का वितरण तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही पाट क्षेत्रों में पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए पीएचईडी को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को प्राथमिकता देते हुए डीसी ने जिन क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.