डीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, ब्लड बैंक व पब्लिक हेल्थ लैब के आधुनिकीकरण का निर्देश
कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक एवं इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी (IPHL) भवन का जायजा लिया और इनके आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ब्लड बैंक तथा इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी भवन की वर्तमान व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बदलती स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए इन दोनों इकाइयों को आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाना जरूरी है, ताकि मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच व उपचार सुविधाएं मिल सकें।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लड बैंक और आईप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.