डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा
रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान फार्मेसी में दवा वितरण में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए डिस्पेंसरी प्रभारी को शोकॉज जारी करने और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने वार्ड, इमरजेंसी, डिस्पेंसरी, किचन और ड्राई क्लीन क्षेत्र का जायजा लिया। ओपीडी में इलाज कराने पहुंची दो महिला मरीजों ने शिकायत की है कि चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाएं अस्पताल की डिस्पेंसरी में उपलब्ध नहीं कराई जाती। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीसी स्वयं मरीज की पर्ची लेकर फार्मेसी पहुंचे और जांच की। जांच में कई दवाएं उपलब्ध मिलीं, लेकिन मरीजों को दवा नहीं दिए जाने की बात सामने आई। इस पर उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.