धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत शुक्रवार दो जनवरी को हुई। इस मौके पर लोगों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समाहरणालय परिसर से डीसी आदित्य रंजन ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलेभर में विविध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जानमाल की क्षति को रोका जा सके। बताया कि यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा अनावश...