लोहरदगा, सितम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। हिंदुस्तान अखबार द्वारा लगातार पूजा पंडालों तक पहुंच पथ जर्जर सबंधित खबर चलाये जाने की खबर के पश्चात शुक्रवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी पथ निर्माण से संबंधित विभागों के अभियंताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने सभी अभियंताओं को अपने-अपने विभागों के पथों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसमें पथों में हो चुके गड्ढों को भरे जाने व आवश्यक मरम्मति का निर्देश दिया ताकि पर्व- त्योहारों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों तक के पहुंच पथों की भी जांच कर स्टोन-डस्ट से भरे जाने की आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी को पथ मरम्मती और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।साथ ही वे सभी विभागों से समन्वय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.