देवघर, मई 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले के सारवां प्रखंड अंतर्गत आदर्श प्लस 2 विद्यालय में फिल्म एवं गाने का प्रसारण किए जाने के मामले में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर स्कूल परिसर के भीतर मनोरंजन संबंधी वीडियो वायरल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने त्वरित संज्ञान लिया और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर चांद के चार शिक्षक निलंबिततत्काल प्रभाव से निलंबन और पदमुक्ति :- मामले की गंभीरता को देखते हुए प्लस 2 विद्यालय सारवां के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक किसलय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है। इसके साथ ही विद्यालय में इस प्रकार की घोर अनुशासनहीनता, लापरवा...