पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले में पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था एवं शहरी आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तथा नगर परिषद पाकुड़ के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की जानकारी बैठक में ओडीएफ प्लस, जल जीवन मिशन, 'हर घर जल' योजना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए ओडीएफ प्लस पंचायतों की संख्या बढ़ाने तथा सभी पंचायतों में शौचालयों की नियमित कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अवश्यक कदम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान उन्होंने हाट-बाजार वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दे...