चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार ने बीएड, एमएड व बीपीएड की संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर रविवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय एवं पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में समुचित प्रकाश व्यवस्था, पंखों की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के सामान रखने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों एवं उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े...