बोकारो, मई 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा), बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जियाडा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना एवं निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीसी अजय नाथ झा ने संभाला जियाडा बोकारो के क्षेत्रीय निदेशक का प्रभार उन्होंने औद्योगिक क्षे...