साहिबगंज, मार्च 11 -- साहिबगंज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में साहिबगंज की बेटी निहारिका सिन्हा ने 365वां रैंक प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे साहिबगंज में खुशी और गर्व का माहौल है। अपनी सफलता के उपरांत निहारिका सिन्हा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त हेमंत सती से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनु कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने भी निहारिका को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। साहिबगंज के कुली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.