देवघर, जून 23 -- झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार का देवघर आगमन मंगलवार को हुआ। उनके आगमन पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल सहित जिला प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...