डीसी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
रांची, जुलाई 21 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत इन्यूमरेशन चरण की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि 23 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की तीसरी एवं अंतिम बैठक होगी। इस दौरान चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए-2 की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और अधिक से अधिक मतदाताओं को बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: एसआईआर के सफल क्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.