गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के परिणाम जारी किए जाएंगे। गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव व श्रीबंशीधर नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के पद के मतों की गिनती बाजार समिति में स्थित वज्रगृह परिसर में किया जाएगा। मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गढ़वा नगर परिषद के लिए कुल 14 टेबल बनाएं गए है। गढ़वा नगर परिषद में कुल 42 बूथ हैं। यहां पर तीन राउंड में ही मतों की गिनती पूरी हो जाएगी। उसी तरह श्रीबंशीधर नगर पंचायत में मतों की गिनती के लिए कुल दस टेबल बनाएं गए है। यहां भी तीन राउंड में मतों की गिनती पूरा करा लिया जाएगा। वहीं मझिआंव नगर पंचायत में मतों की गिनती के लिए कुल नौ टेबल बनाएं गए हैं। तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में मतों की गिनती एक साथ की जाएगी। उसके लिए बाजार समिति में बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.