डीसी ने बैंकों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश
गढ़वा, अगस्त 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को समाहरणालय सभागार में हुई। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बैंकों की धीमी कार्यप्रणाली पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए लंबित मामलों का जल्द निष्पादन और अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिया। जिला उद्योग केंद्र की ओर से योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, बैंक स्तर पर ऋण स्वीकृति, भुगतान, लंबित मामलों, मार्जिन मनी सब्सिडी और भौतिक सत्यापन की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.