लातेहार, मई 9 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- दिशा बैठक के निर्देशों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजितबैठक के मुख्य बिंदु डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में चल रही योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को अक्सी एवं ओरसा पंचायत के गांवों और टोलों में प्राथमिकता के आधार पर विद्युतीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...