चतरा, मई 7 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त रवि आनंद ने गुरूवार को पकरिया स्थित मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना अंतर्गत संचालित बालिका गृह एवं बालक गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय गृह में रह रही बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने गृह में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं रख-रखाव की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस क्रम में केंद्रीय पंजी एवं उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए उन्होंने केंद्रीय पंजी में बालिकाओं का फोटो, पता एवं अन्य आवश्यक विवरण अद्यतन रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मानसिक दिव्यांग बालिकाओं के घर-परिवार की पहचान कर उनके पुनर्वास हेतु अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.