डीसी ने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
लातेहार, मई 14 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार ने गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई व आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। डीसी ने कार्यालय में संधारित उपस्थिति पंजी की जांच की तथा कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय आने एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। मौके पर डीसी ने कैश बुक का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका का किया औचक निरीक्षण उन्होंने कार्यालय परिसर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.