बोकारो, फरवरी 12 -- बेरमो/फुसरो, प्रतिनिधि।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा बुधवार को बेरमो पहुंचे। नगर परिषद फुसरो चुनाव को लेकर व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे। बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव की प्रक्रिया चरणवार आगे बढ़ रही है। अब मतदान की बारी है। ऐसे में मतदान केंद्रों में सुदृढ़ व्यवस्था देना है। जो भी कमी है, उसे लेकर कार्यालय आदेश निकालकर दूर करने का काम किया जायेगा। मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो और खासकर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ख्याल रखा जायेगा। इससे पहले डीईओ सह डीसी ने एसएसटी चेक पोस्ट हिन्दुस्तान पुल का निरीक्षण किया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से आवागमन करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की जानकारी ली तथा वाहन पंजी (रजिस्टर) की जांच की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.