बोकारो, मई 17 -- डीसी ने फुसरो पहुंच जन सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश फुसरो, प्रतिनिधि। बोकारो डीसी अजय नाथ झा शनिवार को फुसरो पहुंचे। यहां उन्होंने फुसरो नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं सहित पेयजल एवं जन सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने जलापूर्ति, पाइपलाइन, खराब चापाकलों एवं टैंकर व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि जहां कहीं से भी पानी की समस्या की शिकायत मिले, वहां तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण डीसी ने नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न रिकॉर्ड को भी देखा एवं रिकॉर्ड के बेहतर मेंटेनेंस को लेकर संबंधित अधिकारियों को...