लातेहार, अप्रैल 29 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार ने लातेहार प्रखंड कार्यालय और मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। प्रखंड कार्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, उपस्थिति एवं अभिलेख संधारण का जायजा लिया। डीसी ने उपस्थिति पंजी की जांच की तथा कैश बुक का भी अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पंचायत सचिवालय में ही नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करें, ताकि कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी जेई और एई अपने विभाग में स्थापित हैं, लेकिन उनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित प्रखंड, अंचल में है, उनके अनुपस्थिति का विवरण प्रखंड विका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.