गुड़गांव, नवम्बर 26 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। डीसी अजय कुमार ने कहा कि जिले में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली पूर्ण रूप से क्रियाशील है और नागरिक अब सभी रजिस्ट्री सेवाएं डिजिटल माध्यम से सहजता से प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस व्यवस्था को जमीन पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक चरण आवेदन, दस्तावेज़ सत्यापन, अपॉइंटमेंट तथा पंजीकरण को उच्चतम मानकों के साथ संचालित किया जाए। डीसी ने कहा कि पेपरलेस प्रणाली में किसी प्रकार की देरी या बाधा नहीं आनी चाहिए। डीसी ने बताया कि एक नवंबर 2025 से शुरू की गई इस व्यवस्था ने पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बना दिया है। उन्होंने कहा कि नागरिक अब eregistration.revenueharyana.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन भरने से लेकर दस्तावेज सत्यापन और अपॉइंटमेंट तक सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.