हजारीबाग, अप्रैल 2 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। हजारीबाग डीसी शशि प्रकाश सिंह बुधवार को पीड़िता के गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए संवेदना व्यक्त की। कहा कि यह घटना काफी मर्माहत करने वाली है। पीड़ित परिजनों के प्रति सरकार एवं प्रशासन की पूरी संवेदना है। पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पोक्सो एक्ट के तहत पीड़ित परिजनों को मिलने वाली अग्रिम 25 फीसदी राशि का भुगतान पीड़ित परिवार को किया। उन्होंने करीब चार लाख रूपये की सहायता राशि परिवार को दिया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को पीड़ित परिवार को मइंया सम्मान पेंशन, आवास, बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था, छात्रवृति, पिता को स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था एवं अन्य कई सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि पीड़ित परिवार को कई सरक...