गुमला, मई 2 -- पालकोट, प्रतिनिधि। डीसी दिलेश्वर महत्तो ने शनिवार को जिले के पालकोट प्रखंड सह अंचल कार्यालय व नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था,साफ-सफाई और जनसेवा से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आने पर डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तय समयसीमा के भीतर सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- 30 अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में लक्ष्य से पिछड़ने पर शो-कॉजनिरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई प्रखंड कार्यालय निरीक्षण के दौरान डीसी ने विभिन्न कक्षों, शौचालयों और कार्यालय परिसर में फैली गंदगी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ को 24 घंटे के भीतर संपूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर सख...