लातेहार, अप्रैल 28 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत ज्ञान भारतम् मिशन कार्यक्रम के तहत पांडुलिपियों के अभिलेखीकरण, संरक्षण व डिजिटलीकरण से संबंधित कार्ययोजना तैयार करने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी सह नोडल सांस्कृतिक पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित सभी सदस्यों को भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना ज्ञान भारतम् मिशन के उद्देश्यों व जिले में इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्राचीन पांडुलिपियों व हस्तलिखित दस्तावेजों के संरक्षण, संधारण व डिजिटलीकरण का कार्य किया जाएगा। डीसी ने जिले में उपलब्ध पांडुलिपियों व सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान व संकलन के लिए संबंधित पदाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.