डीसी ने पंचायतो में पनशाला खोलने का दिया निर्देश
लातेहार, मई 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। लातेहार के डीसी संदीप कुमार ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी पंचायतो में पनशाला खोलने का निर्देश बीडीओ रेशमा रेखा मिंज को दिया है। डीसी मंगलवार की शाम बरवाडीह प्रखण्ड कार्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। डीसी ने बताया कि बीडीओ रेशमा रेखा मिंज को इसके लिए आदेश दिया गया है। पंचायत सचिव के सहयोग से पनशाला खोलने में सहयोग लेना है । पनशाला से ग्रामीणों को प्यास बुझाने में काफी मदद मिलेगी। राहगीरों को इस भीषण गर्मी में प्यास से जूझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में 44 'पेयजल सुविधा केंद्र' का संचालन यह भी पढ़ें- सोनाहातू में प्याऊ का हुआ उद्घाटन यह भी पढ़ें- सरैयाहाट के मुख्य चौक पर मुखिया ने प्याऊ केंद्र का उद्घाटन किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.