लातेहार, मई 9 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय एवं जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। नगर पंचायत कार्यालय निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कर संग्रह, साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें। यह भी पढ़ें- साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का किया गया आयोजन वहीं जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौर...