डीसी ने दिलाई सामूहिक विकास के प्रति निष्ठा की शपथ
रांची, जून 29 -- खूंटी, संवाददाता। सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्धकोफेड), खूंटी की वार्षिक आम सभा का उद्घाटन सोमवार को अध्यक्ष-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के साथ ही 29 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह का भी शुभारंभ हुआ। खूंटी अंचल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सचिव, सिद्धकोफेड के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद जिला संघ के उद्देश्य, उपलब्धियां, भविष्य की योजनाओं तथा आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद आम सभा ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ह्रषिकेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम एवं सहायक निबंधक, सहकारिता पदाधिकारी ने विभागीय योजनाओं और सहकारिता से जुड़े कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.