चतरा, अप्रैल 4 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के प्रसिद्ध तमाशिन जलप्रपात का उपायुक्त कीर्तिश्री ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलप्रपात क्षेत्र का जायजा लेते हुए वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए बताया कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मशाला में केवल दो कमरों की व्यवस्था होने और बाथरूम जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव की बात भी रखी। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.