डीसी ने डीडीओ को निलंबित करने का दिया निर्देश
लातेहार, अप्रैल 6 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान डीसी ने विशेष रूप से टीचर अटेंडेंस की समीक्षा करते हुए ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति का गहन परीक्षण किया। समीक्षा में पाया गया कि कुछ शिक्षक ऐसे हैं जिनकी उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं है, इसके बावजूद उनका वेतन निर्गत कर दिया गया है। इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए डीसी ने संबंधित प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संबंधित डीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए तथा उनके विरुद्ध प्रपत्र क गठित करते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही डीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.