जामताड़ा, मार्च 26 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद ने अधिकारियों संग अग्निशामक कार्यालय के समीप अधिष्ठापित डिजिटल लाइब्रेरी का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को लाइब्रेरी परिसर के सुसज्जितीकरण हेतु पेवर्स ब्लॉक लगाने के अलावा लाइब्रेरी के पीछे खाली जगह में अतिरिक्त बड़े हॉल निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जिले में ओपन थिएटर के निर्माण हेतु जिला मुख्यालय में अंचल अधिकारी, जामताड़ा के साथ जमीन चिन्हित कर थिएटर निर्माण की दिशा में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ एपीएन देव, अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अरुण कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद ...