देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में रविवार को होने वाले झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल, शांतिपूर्ण और स्वच्छ संचालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान सबसे पहले उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। जहां प्रतिनियुक्त अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तकनीक के माध्यम से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल, ए एस कॉलेज, बाज़ला महिला कॉलेज, देवसंघ नेशनल स्कूल, एसकेपी विद्या विहार में बनाये गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.