लातेहार, अप्रैल 2 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जीरा फूल लातेहार हाट, महुआ प्रोसेसिंग एवं सम्पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम (दृष्टि दीदी आदि) से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने जीरा फूल हाट के संचालन, स्थानीय उत्पादों के विपणन एवं ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पहल तेज की जाए, जिससे किसानों एवं स्व-सहायता समूहों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। महुआ प्रोसेसिंग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि महुआ आधारित उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों। इसके लिए प्रशिक्षण, त...