सराईकेला, जून 24 -- सरायकेला। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर डीसी नीतीश कुमार सिंह ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते डीसी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर देश-दुनिया में जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करता रहेगा। यह भी पढ़ें- क्रॉस कंट्री रेस में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने लिया भाग इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 09 खिलाड़ियों...