पाकुड़, फरवरी 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला परिषद से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि छोटी-छोटी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा किया जाए, ताकि आमजन को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि लंबित भुगतानों का निष्पादन हर हाल में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि निर्धारित समय के बाद भुगतान में तकनीकी एवं वित्तीय कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि पुरानी योजनाओं को पूर्ण किए बिना नई योजनाओं की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। जिन योजनाओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.