डीसी ने जारी की जिलावासियों के लिए एडवाइजरी
जामताड़ा, सितम्बर 26 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी आलोक कुमार ने जिले में लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश एवं मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भारी व मध्यम बारिश के अनुमान के मद्देनजर जिलेवासियों के सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि एहतियातन पूरी सतर्कता एवं संयम बरतें एवं बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें एवं सुरक्षित रहें। वहीं बारिश को लेकर सतर्कता एवं राहत कार्य को लेकर सभी बीडीओ, सीओ के अलावा कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, जामताड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद्, मिहिजाम को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: लगातार बारिश से शहर में जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.