सिमडेगा, जनवरी 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर से जन्म एवं मृत्यु निबंधन कार्य का निष्पादन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किए गए जागरूकता रथ सभी प्रखंडों एवं विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर आमजन को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के महत्व और इसके लाभों की जानकारी देगा। डीसी ने कहा कि समय पर पंजीकरण से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होती है और यह प्रशासनिक कार्यों में भी सहायक है। मौके पर एसी ज्ञानेन्द्र सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.